रानी लक्ष्मीबाई केसरिया माधव संस्थान की स्थापना माननीय श्री विनोद द्विवेदी जी ने ३ अप्रैल २०२५ को क्रांतिकारी भूमि कानपुर, उप्र० में की।श्री विनोद द्विवेदी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय प्रथम सभा विभिन्न प्रांतों के गणमान्य पदाधिकारियों के साथ १३ जून २०२५ को पवित्र बसुंधरा वृन्दावन मथुरा, उप्र० में संपन्न हुई। संस्था राष्ट्रव्यापी, राष्ट्र प्रेरित,सनातन धर्म से जुड़ें विचारों पर आलंबित होकर कार्य संपादित कर रही है।
संस्था भारत के 22 राज्यों में अपना योगदान जनमानस तक पहुँचाने में सफल रही है। आगामी 2 वर्षों में पूरे देश भर के जनमानस को प्रेरित करने में अपना योगदान प्रदान करेगी। रानी लक्ष्मीबाई केसरिया माधव संस्था, कानपुर उ०प्र० का उद्देश्य बहुत ही प्रेरणादायक है। राष्ट्रहित से प्रेरित होकर, श्री विनोद कुमार द्विवेदी इस नेतृत्व को आगे बढ़ाएँगे। समाज में आत्मनिर्भरता, शिक्षा एवं सामाजिक बंधु भाव का निर्माण कराना।









































